मौसम मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, कोंकण, गोआ और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर आज बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विभाग ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। अगले 4-5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है।