भारतीय मौसम विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, कल पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी छिटपुट स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश या हिमपात होने की संभावना है।