भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने देशभर में 14 वर्ष तक की किशोरियों को मुफ्त एचपीवी टीकाकरण उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में आईएमए ने कहा है कि यह पहल सर्विकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और देश की लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
आईएमए ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि देशभर में अपनी 18 सौ से अधिक स्थानीय शाखाओं के माध्यम से वह इस राष्ट्रीय मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।