नवम्बर 27, 2025 9:05 अपराह्न

printer

आईएफएफआई में आमिर खान ने अनूठी कहानियों और सामाजिक बदलाव पर जोर दिया

 

फिल्‍म अभिनेता आमिर खान ने आज गोआ में 56वें ​​भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव में सामाजिक परिवर्तन के नायक विषय पर फिल्म प्रेमियों से बातचीत की। आमिर ने अपने फिल्म निर्माण के बारे में बताया कि वे चलन से अधिक रोमांच और व्यक्तिगत रोमांच, अनूठी पटकथाओं को प्राथमिकता देते हैं। उन्‍होंने कहा कि वे अपनी फिल्मों के चयन में दोहराव और चलन का अनुसरण करने से बचते हैं।

आमिर ने अपनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए। इस फिल्‍म में दिव्‍यांगता को दर्शाया गया है और बिना किसी दया के जीवन से भरपूर दिव्‍यांग पात्रों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने फिल्मों में लेखकों और कहानी कहने के महत्व तथा फिल्म के विचारों और कहानियों के लिए लेखकों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।