जनवरी 5, 2026 5:23 अपराह्न

printer

आईएनएस चिल्का के 2700 प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड आठ जनवरी को आयोजित की जाएगी

आईएनएस चिल्का के 2700 प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड आठ जनवरी को आयोजित की जाएगी। आईएनएस चिल्का भारतीय नौसेना का नौसैनिकों और अग्निवीरों के लिए प्रशिक्षण केंद्र है, जो ओडिशा में चिल्का झील के पास स्थित है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परेड 16 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण की सफल समाप्ति का प्रतीक है, जो प्रशिक्षुओं को आधुनिक नौसेना अभियानों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। मंत्रालय ने बताया कि पासिंग आउट बैच में दो हजार एक सौ अग्निवीर शामिल हैं। इस अवसर पर द्विभाषी प्रशिक्षु पत्रिका ‘अंकुर’ का भी विमोचन किया जाएगा।