तमिलनाडु के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम-यूएनईपी का 2025 चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार जीता है।
वे जलवायु परिवर्तन से जुड़ी कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों का सामना करने वाली अग्रणी हस्तियों में से एक हैं।
यूएनईपी के अनुसार सुप्रिया साहू को उनकी प्रेरणा और कार्यों के लिए चुना गया है।
सुप्रिया साहू ने एकीकृत शासन और प्रकृति आधारित समाधानों के साथ-साथ कम और उच्च तकनीक के मिश्रण से संवेदनशील समुदायों की रक्षा करते हुए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के विभिन्न प्रयास किए हैं।