जनवरी 8, 2026 9:52 अपराह्न

printer

आईआरईडीए को एमओयू प्रदर्शन में लगातार पांचवें वर्ष उत्कृष्ट रेटिंग: प्रल्हाद जोशी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी-आईआरईडीए को समझौता ज्ञापन प्रदर्शन में लगातार पांचवें वर्ष उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त करने पर बधाई दी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह टीम के समर्पण और संस्थागत सुधारों की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआरईडीए इस गति को बनाए रखेगी, जिससे देश के स्वच्छ ऊर्जा वित्तपोषण तंत्र को मजबूती मिलेगी और राष्ट्र के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के प्रयासों को गति मिलेगी, जिससे एक हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य प्राप्त होगा।