भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी गोआ ने आज पोंडा के राजीव गांधी कला मंदिर में अपना छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह के दौरान एक सौ 45 बी.टेक और 13 एम.टेक छात्रों और 15 पीएचडी छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि आईआईटी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इंजीनियर आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होंने 2047 तक भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने के मिशन पर जोर दिया और 2037 तक गोवा के विकसित होने की आकांक्षा व्यक्त की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए स्नातकों को शुभकामनाएं दीं और आईआईटी गोआ की तीव्र प्रगति की सराहना की।