फ़रवरी 27, 2026 6:34 पूर्वाह्न

printer

आईआईएमसी का 57वां दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन होंगे मुख्‍य अतिथि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) का 57वां दीक्षांत समारोह आज नई दिल्ली में होगा। समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्‍य अतिथि होंगे। आईआईएमसी के कुलाधिपति तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आईआईएमसी के सभी छह परिसरों से विभिन्न पाठ्यक्रमों के शीर्ष छात्रों को 23 नकद पुरस्कार सहित 35 पदक दिए जाएंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति आईआईएमसी, नई दिल्ली में नए अकादमिक ब्लॉक और छात्रावास ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्वनि वैष्णव इनक्यूबेशन सेंटर में क्रिएटर्स लाउंज का उद्घाटन करेंगे।