भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आई आई एफ टी) ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपना पहला विदेशी परिसर स्थापित करने की घोषणा की है। विश्व में आईआईएफटी के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन शिक्षा में भारत की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप है और भारतीय शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण तथा वैश्विक स्तर पर वैचारिक नेतृत्व को आकार देने में भारत की बढती भूमिका की दिशा में एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों में मजबूती का भी प्रमाण है। नया परिसर भविष्य के कारोबारी के क्षेत्र में महत्पूर्ण भूमिका निभाएगा।