फ़रवरी 20, 2026 5:25 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश सरकार ने एआई और क्‍वांटम तंत्र के विकास के लिए सात समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्‍य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) और क्‍वांटम तंत्र के विकास को गति देने के लिए सात समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। नई दिल्‍ली में इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट में मुख्‍यमंत्री एन चन्‍द्रबाबू नायडू की उपस्थिति में इन पर हस्‍ताक्षर हुए। राज्‍य सरकार ने अमरावती में एआई और क्‍वांटम प्रौद्योगिकी उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र स्‍थापित करने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्‍ट्रीय कम्‍प्‍यूटिंग केन्‍द्र के साथ समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। इसके अलावा राज्य स्तरीय एआई टेक हब और स्वदेशी एआई स्टैक विकसित करने के लिए भारतजेन और कैलिबो एआई के साथ मिलकर 50 उच्च शिक्षा संस्थानों में एआई अकादमियां और नवाचार प्रयोगशाला स्थापित करने को लेकर हस्‍ताक्षर हुए।