जून 4, 2024 10:22 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीटों के परिणाम आए

 

 

 

     आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीटों के परिणाम आ गए हैं। तेलगुदेशम पार्टी ने 119, जनसेना पार्टी ने 20 और भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 6-6 सीटें जीत ली हैं।

    ओडिसा विधानसभा की 147 में से 119 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। पार्टी ने 64 सीटें जीत ली है और 14 पर आगे है। बीजू जनता दल ने 40 सीटें जीत ली हैं और 11 पर आगे है। कांग्रेस ने 11 सीटें जीत ली हैं और 3 पर आगे है। मार्क्‍सवादी  कम्युनिस्ट   पार्टी एक और निर्दलीय तीन सीट पर विजयी रहे हैं।