अगस्त 20, 2025 10:09 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश में एक तालाब में डूबने से छह  स्‍कूली बच्‍चों की मृत्‍यु, मुख्‍यमंत्री ने बच्‍चों की मृत्‍यु पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया

आंध्र प्रदेश में एक त्रासदीपूर्ण घटना में कुरनूल जिले के असपारी मंडल के चिगिली गाँव के एक तालाब में डूबने से छह  स्‍कूली बच्‍चों की मृत्‍यु हो गई है। डूबने वाले सभी बच्‍चे पांचवी कक्षा के विद्यार्थी थे। मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रबाबू नायडू ने बच्‍चों की मृत्‍यु पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने शोक प्रकट करते हुए  कहा कि यह घटना बच्‍चों के परिजनों के लिए अत्‍यधिक पीडादायक है। उन्‍होंने शोक संतप्‍त परिजनों को हर सम्‍भव सहायता प्रदान करने का आश्‍वासन दिया।