मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों, महाराष्ट्र के भीतरी हिस्सों, मराठवाड़ा, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों में कल तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। केरलम, माहे, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।
News On AIR | मार्च 23, 2026 7:53 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाएं चलने का अनुमान: मौसम विभाग