जनवरी 20, 2026 9:07 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश निवेश के लिए प्रमुख स्‍थानों में से एक है: एन० चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन० चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश निवेश के लिए प्रमुख स्‍थानों में से एक है। उन्‍होंने निवेशकों से व्‍यक्तिगत रूप से राज्‍य का दौरा कर उसकी उद्योग अनुकूल नीतियों का अनुभव करने को कहा है। स्विटजरलैंड के दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच में सी आई आई के एक सत्र में श्री नायडू ने कहा है कि आंध्रप्रदेश, देश में प्रमुख क्षेत्रों में कुल निवेश का करीब 25 प्रतिशत आकर्षित कर रहा है। मुख्‍यमंत्री ने पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, डिजिटल अवसंरचना तथा लॉजिस्टिक में बडे अवसरों के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में ड्रोन एंबूलेंस सेवा इस वर्ष शुरू हो जाएगी।