मार्च 13, 2025 6:17 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अरहर की खरीद में तेजी

आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अरहर की खरीद में तेजी आई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, इन राज्यों में कुल एक लाख 31 हजार मीट्रिक टन अरहर की खरीद की गई है। इससे नवासी हजार से अधिक किसानों को लाभ हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार अरहर, उड़द और मसूर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य राज्यों में भी अरहर की खरीद शीघ्र शुरू हो जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला