आंध्र प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. मनोहर ने कहा है कि राज्य में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति संबंधी चिंताओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। श्री मनोहर ने कहा कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
वैश्विक तनाव और कमी की अटकलों के बीच, श्री मनोहर ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला संयुक्त कलेक्टरों को सतर्कता बढ़ाने और एलपीजी की तस्करी को रोकने के निर्देश दिए।
श्री मनोहर ने कहा कि सरकार एलपीजी आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर व्यावसायिक उपयोग की तुलना में घरेलू खपत को प्राथमिकता दी जाएगी।