आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार और देश की जनता को बधाई दी। एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने इस उद्घाटन को भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल औपनिवेशिक अतीत से एक निर्णायक कदम दूर है और आधुनिक, कुशल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित सुशासन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री नायडू ने कहा कि यह पहल विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 1:05 अपराह्न
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सेवा तीर्थ के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार और जनता को बधाई दी