फ़रवरी 10, 2026 6:46 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू ने नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की कृषि में आंध्र प्रदेश का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य में कृषि विकास के लिए कई योजनाओं और पहलों के माध्यम से एक टीम का गठन किया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश केंद्रीय बजट में घोषित कई योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनका प्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सूक्ष्म सिंचाई और प्राकृतिक खेती में मजबूत स्थिति में है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वर्तमान में 20 लाख किसान 20 लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा ‍कि राज्य का लक्ष्य आने वाले वर्षों में इसे 50 लाख एकड़ भूमि पर 50 लाख किसानों तक विस्तारित करना है।