फ़रवरी 9, 2026 1:28 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में एक समीक्षा बैठक को संबोधित किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से सरकारी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इनका लाभ जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचे। मुख्यमंत्री आज अमरावती स्थित राज्य सचिवालय में एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला कलेक्टरों और प्रभारी मंत्रियों को जिलों में कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पिछले 19 महीनों में हुई प्रगति की समीक्षा पर भी जोर दिया, जिसमें प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रणालियों का उपयोग भी शामिल है।

विकास के विषय पर श्री नायडू ने कहा कि अमरावती को एक आधुनिक और रहने योग्य राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।