जून 26, 2025 7:49 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती में आयोजित बैठक में आंध्र प्रदेश अंतरिक्ष नीति 4.0 की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती में आयोजित बैठक में आंध्र प्रदेश अंतरिक्ष नीति 4.0 की समीक्षा की और इसे अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। इस नई नीति का उद्देश्य 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना, पांच हजार प्रत्यक्ष और तीस हजार अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करना और आंध्र प्रदेश को अंतरिक्ष नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। वही इस योजना के तहत लेपाक्षी और तिरुपति में अंतरिक्ष शहर विकसित किए जाएंगे। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्‍य पिछडा वर्ग और दिव्यांग उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन के साथ 25 प्रतिशत से 45 प्रतिशत की निवेश सब्सिडी प्रस्तावित की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला