मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 8, 2024 9:33 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले के पमांजी और वागरू गांवों में एनआईओटी समुद्री तट पर एक बैलास्ट जल शोधन प्रौद्योगिकी परीक्षण सुविधा स्थापित की

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईओटी ने आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले के पमांजी और वागरू गांवों में एनआईओटी समुद्री तट पर एक बैलास्ट जल शोधन प्रौद्योगिकी परीक्षण सुविधा स्थापित की है। यह सुविधा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के डी2 डिस्चार्ज नियमों के अनुसार बैलास्ट जल शोधन प्रणालियों के परीक्षण और सत्यापन के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों के अनुसार डिज़ाइन की गई है। यह दक्षिण पूर्व एशिया और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में एकमात्र ऐसी विशेष तकनीक है जो आक्रामक जलीय प्रजातियों को कम करने और वैश्विक समुद्री जैव विविधता को बढ़ाने में योगदान देगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला