अक्टूबर 24, 2025 11:31 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बस हादसे में हुई मौतों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए दुखद बस हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने इस दुखद हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएँगे।