मार्च 23, 2026 9:02 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में आज रखी जाएगी एक विशाल एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में आज एक विशाल एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और राज्य के अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ आधारशिला रखेंगे।

 

वे दोपहर में परियोजना स्थल का दौरा करेंगे, संयंत्र के मॉडल की समीक्षा करेंगे और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह परियोजना आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया द्वारा 1.36 लाख करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जा रही है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से स्थल को जोड़ने वाली चार लेन की सड़क भी शामिल है।