आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिणी भीतरी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा का अनुमान है। इन क्षेत्रों में इस महीने की 20 तारीख तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। भीतरी कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिसा, तेलंगाना, तटीय कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी आज गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 19 तारीख तक अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
Site Admin | अक्टूबर 15, 2025 8:04 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में आज भारी वर्षा की संभावना