नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के अंतर्गत श्रीकाकुलम जिले के अरसावल्ली श्री सूर्य नारायण स्वामी मंदिर के विकास के लिए व्यापक योजना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करना है।
श्री नायडू ने कल इंद्रपुष्करिणी मंदिर के सरोवर के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि तालाब के निर्माण कार्य के लिए चार करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 58 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित है।
इसके बाद श्री नायडू ने एपीएचबी कॉलोनी में 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करगिल विजय पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क करगिल युद्ध के शहीद चिंतदा मोहन राव और श्रीकाकुलम जिले के 58 सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है।