आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में कल एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर थे। अधिकारियों ने बताया कि केवल आठ श्रमिकों को काम पर रखने की अनुमति दी गई थी, लेकिन विस्फोट के समय वहां 31 लोग काम कर रहे थे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री वी. अनीता ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और जिला अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी घायलों से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।