आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में एस्सेन्टिया फार्मा कंपनी के रिएक्टर विस्फोट में आज सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा है कि घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। श्री नायडू ने मृतकों के परिवारों को सरकारी सहायता देने की घोषणा की।