मार्च 17, 2026 12:22 अपराह्न

printer

अहमदियों पर अत्याचार और अफगानिस्तान पर बमबारी को लेकर भारत ने पाकिस्तान की निंदा की

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामोफोबिया विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि पाकिस्‍तान अपने पड़ोस में इस्‍लाम विरोधी भावना यानी इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में बहुत निपुण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्‍तान, इस्लामिक सहयोग संगठन को भारत के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की सुनियोजित कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को, पाकिस्‍तान द्वारा धार्मिक पहचान को हथियार बनाने और संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन के दुरुपयोग से संभावित खतरों पर ध्यान देना चाहिए।

श्री हरीश ने कहा कि भारत में 20 करोड़ से अधिक इस्‍लाम समुदाय के लोग रहते हैं, जो विश्व में इस समुदाय की सबसे बड़ी आबादी में से एक है।