विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद, संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार पीड़ितों की पहचान की है।
इस दुर्घटना पर ब्रिटेन के एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के संबंध में मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सभी पार्थिव शरीरों को उचित सम्मान के साथ रखा गया। उन्होंने कहा कि भारत इससे संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।