मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 29, 2025 7:17 पूर्वाह्न

printer

अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीयों का शानदार प्रदर्शन जारी

अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों के 79 किलोग्राम भार वर्ग में, अजय बाबू वल्लूरी ने 335 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। अजय बाबू ने मलेशिया के मुहम्मद एरी और नाइजीरिया के अदेदापो अदेलेके को पछाड़ते हुए अगले साल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

 

 

महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में हरजिंदर कौर ने 222 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

 

 

30वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 31 देशों के 300 से अधिक भारोत्तोलक हिस्सा ले रहे हैं।

 

 

इससे पहले इस सप्ताह के आरंभ में टोक्‍यो ओलिम्पिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय अभियान की शुरुआत की थी और आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में स्थान पक्का किया था।