असम सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए दो सौ 13 करोड़ रुपये से अधिक के अप्रतिबंधित अनुदान जारी किए हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने आज बताया कि यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त है। मंत्रालय ने कहा कि राज्य भर में सभी दो हजार एक सौ 92 पात्र ग्राम पंचायतों, एक सौ 82 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 27 पात्र जिला परिषदों के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।
Site Admin | जनवरी 20, 2026 5:18 अपराह्न
असम सरकार ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 213 करोड़ रुपये से अधिक के अप्रतिबंधित अनुदान जारी किए