असम में राज्य की लगभग सभी दुर्गा पूजा समितियों ने दुनियाभर में प्रचलित विभिन्न विषयों के आधार पर लोगों के बीच रचनात्मक संदेशों का प्रसार करने के लिए अस्थायी दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए हैं। श्रद्धालु इन पंडालों में भक्ति भाव तथा उत्साह के साथ देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस वर्ष राज्य में चार हजार से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल बनाये गए हैं।
राजधानी गुवाहाटी में भी सैकड़ों अस्थायी दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किए गए हैं। भास्कर नगर पूजा समिति ने जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर पंडाल तैयार किया है। वहीं, अठगांव पूजा समिति ने महाभारत इंद्रप्रस्थ विषय पर पंडाल बनाया है।