मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2024 7:25 पूर्वाह्न

printer

असम में 13 जिलों के 564 गांवों में पांच लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में, 14 लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 13 जिलों के 564 गांवों में पांच लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। बाढ़ से आठ हज़ार हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर गुवाहाटी, ग्वालपारा और धुबरी में बढ़ रहा है। कोपिली, बराक, धनसिरी, बुरहीदिहिंग, गौरांग और कुशियारा नदियों का जल स्तर भी कई स्थानों पर बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत से बाढ़ से मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। कछार में दो और नागांव जिले में एक व्यक्ति की जान गई है। कछार जिले में एक व्यक्ति और एक बच्चा लापता है। बचाव और राहत के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम तैनात की गई हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में 193 राहत शिविर और 82 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं।

राज्य के कई जिलों में बाढ़ के पानी से सड़क, तटबंध और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। न्यू हाफलोंग-चंद्रनाथपुर खंड के बीच पटरी क्षतिग्रस्त होने से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इस मार्ग पर कई ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द कर दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला