अगस्त 11, 2025 2:50 अपराह्न

printer

असम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

असम में हर घर तिरंगाअभियान के अंतर्गत नागरिक और सरकारी संस्थान पूरे राज्य में नियमित रूप से रैलियों सहित विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। राज्य सरकार ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों तथा कार्यालयों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया है।

    भारत सरकार ने 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पिछले कुछ वर्षों में यह अभियान देशभक्ति और गौरव का जनभागीदारी आंदोलन बन गया है। इस वर्ष सरकार ने इस अभियान को 2 से 15 अगस्त तक पूरे देश में तीन चरणों में मनाने का निर्णय लिया है।