असम में आज सुबह 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केन्द्र मुख्य रूप से असम के मध्य क्षेत्रों में था। हालांकि अब तक भूकंप में किसी के हताहत होने और संपत्ति के नुक़सान की जानकारी नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित उदलगुड़ी ज़िले में आज सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में भी आज सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र गुंडोह था। सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर झटके महसूस किए गए।