फ़रवरी 10, 2026 12:31 अपराह्न

printer

असम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची की जाएगी प्रकाशित

असम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-एसआर के बाद अंतिम मतदाता सूची आज प्रकाशित की जाएगी। 12 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर के अतिरिक्त असम में एसआर प्रक्रिया घर-घर जाकर सत्यापन के माध्यम से की गई है। जांच के लिए राज्य में कुल 29 हजार 656 बूथ स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। मतदाता सूची का मसौदा पिछले वर्ष दिसंबर में प्रकाशित किया गया था।इस बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संवाददाताओं को बताया है कि असम में विशेष गहन पुनरीक्षण विधानसभा चुनाव के बाद होगा।126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।