जून 5, 2025 12:35 अपराह्न

printer

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है क्योंकि लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ गया है और नए इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके कारण 19 जिलों में छह लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

 

 

पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य भर में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। बाढ़ से करीब एक हजार पांच सौ गांव प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने बचाव अभियान के लिए राज्‍य आपदा मोचन बल और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को लगाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला