जून 4, 2025 2:14 अपराह्न

printer

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर; 21 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्‍य के 21 जिलों में 6 लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि 12 लोगों की मृत्‍यु हो गई है।

 

पिछले 24 घंटे में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई और एक हजार पांच सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। चौदह हजार सात सौ हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

 

राज्य सरकार ने बचाव कार्यों के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल को तैनात किया है।