मार्च 27, 2024 7:32 अपराह्न

printer

असम में पहले चरण के मतदान के लिए 38 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

 

असम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। आज भाजपा विधायक बेहाली रणजीत दत्ता ने शोणितपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि सांसद तपन कुमार गोगोई ने जोरहाट सीट से पर्चा भर दिया है। कांग्रेस नेता उदय शंकर हजारिका ने भी लखीमपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। कल केन्द्रीय मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल, भाजपा सांसद प्रदान बरूआ और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपने पर्चे भरे थे।