मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2023 1:18 अपराह्न | असम उच्‍च तापमान

printer

असम में तेज गर्मी के कारण तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस के पार, अगले 4-5 दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं

असम में अत्यधिक उमस के साथ बढ़ते तापमान से पूरे राज्‍य में तेज गर्मी पड़ रही है। इस वर्ष राज्‍य को लू जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा जिसके कारण अप्रैल महीने से ही तापमान में बढोतरी हो रही है।गुवाहाटी, सिलचर और राज्‍य के अन्‍य प्रमुख शहरों में इस बार सितंबर में अब तक का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, और पारा 39 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। गुवाहाटी में 38 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्‍य से 6 दशमलव 4 डिग्री अधिक है। सिल्‍चर का तापमान भी सामान्‍य से 7 दशमलव 4 डिग्री अधिक, 39 दशमलव 4 डिग्री दर्ज किया गया।
इस वर्ष सभी पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में सामान्‍य से कम वर्षा हुई है। असम में पहली जून से अगस्‍त तक सामान्‍य से 13 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। अप्रत्याशित गर्मी के कारण वनों को नुकसान की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार – पांच दिन तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा।