मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 7:23 पूर्वाह्न

printer

असम में कई स्थानों पर विस्फोटक रखने से संबंधित मामले में उल्फा-आई के मुख्य आरोपी को एन.आई.ए. ने गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) ने असम में कई स्थानों पर विस्फोटक रखने से संबंधित मामले में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) आई के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एन.आई.ए. ने एक बयान में कहा कि आरोपी गौतम बरुआ को बेंगलुरु के बाहरी इलाके से पकड़ा गया, जहां वह छिपा हुआ था।

 

एजेंसी ने बताया कि आरोपी उल्फा-आई की गतिविधियों में शामिल था, जिसने प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में विस्‍फोटक रखे थे। गिरफ्तारी के बाद उसे बेंगलुरु में विशेष एन.आई.ए. अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे न्‍यायिक हिरासत में रखने और असम में एन.आई.ए. की विशेष अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया।