अप्रैल 16, 2024 2:03 अपराह्न

printer

असम में अज्ञात बंदूकधारियों ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे नामदांग क्षेत्र में असम राइफल्स के एक वाहन पर हमला किया

असम में संदिग्‍ध परेश बरूआ के गुट उल्‍फा के बंदूकधारियों ने आज सुबह अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे मार्गेरिटा के नामदांग क्षेत्र में असम राइफल्स के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि असम राइफल्‍स का एक जवान घायल हो गया और उन्‍हें इलाज के लिए विमान से जोरहाट ले जाया गया। असम राइफल्‍स ने भी जवाबी कर्रवाई की लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटना स्‍थल पर पहुंच चुके हैं।