असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा है कि देश में बहुसंख्यक आबादी खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस बार 400 से अधिक सीट लाकर नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पीओके को भूल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि पाकिस्तान के पास कोई कश्मीर नहीं होना चाहिए। मोदी सरकार ने कश्मीर में सीटों का परिसीमन किया है। इसमें पीओके के लिए भी विधायकों का प्रावधान रखा गया है। इस बार 400 सीट आते ही पीओके भारत का अंग बन जाएगा।
Site Admin | मई 16, 2024 3:46 अपराह्न
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस की
