मार्च 22, 2026 8:51 अपराह्न

printer

असम, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की कल अंतिम तिथि

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया कल शाम समाप्त हो जाएगी। इन दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान अगले महीने की 9 तारीख को एक ही चरण में होगा। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। उम्मीदवार 26 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा के लिए मतदान एक ही चरण में 23 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराया जाएगा। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना इस महीने की 30 तारीख को जारी की जाएगी। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी। सभी चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के मतों की गिनती 4 मई को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला