मई 26, 2025 7:13 अपराह्न

printer

अवैध हथियार बनाने और आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार बनाने और आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को राजस्थान के डीग जिले से  गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता लगातार तीन दिन सघन अभियान चलाने के बाद हासिल हुई। अपराध शाखा के संयुक्‍त आयुक्‍त, सुरेन्‍द्र कुमार ने बताया है कि यह गिरोह राजस्‍थान के डीग जिले में अवैध हथियारों की फैक्‍ट्री चला रहा था और  गिरोह के सदस्‍य दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति करते थे। उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के पास से 10 से अधिक अत्‍याधुनिक अवैध हथियार और बड़ी तादाद में कच्‍चा माल जब्‍त किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला