राजधानी में अवैध रूप से रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने सागरपुर और पालम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये सभी विदेशी नागरिक नाइजीरिया मूल के हैं और वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए विदेशी नागरिकों के संबंध में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को सूचित किया गया है, जिसके बाद उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Site Admin | सितम्बर 20, 2025 6:01 अपराह्न
अवैध रूप से रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार