मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 2, 2025 1:32 अपराह्न

printer

अवैध रूप से इटली पहुंचने की कोशिश में लीबिया तट के पास डूबने से 20 लोगों की मौत, मरने वालों के बांग्लादेशी नागरिक होने का अनुमान

अवैध प्रवासियों को इटली ले जा रही एक नाव के डूबने से लीबिया के तट के भूमध्य सागर से 20 व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि ये लोग बांग्लादेशी नागरिक थे। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मृतकों की पहचान के दस्तावेज नहीं मिले हैं लेकिन शवों को दफनाने का काम संभालने वाली संस्‍था रेड क्रिसेंट का मानना है कि मृतक बांग्लादेशी थे।

 

शवों को शुक्रवार को लीबिया के ब्रेगा से लगभग 40 किमी दूर अजदाबिया में दफनाया गया। पीड़ित प्रवासियों का एक समूह बेहतर अवसर की तलाश में लीबिया से इटली की यात्रा पर निकला था। डेली ऑब्जर्वर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, नाव कथित तौर पर भूमध्य सागर में डूब गई , शव पूर्वी लीबिया के तटीय शहर ब्रेगा के पास किनारे पर आ गए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला