प्रवर्तन निदेशालय इस साल फरवरी में अमरीका से निर्वासित अवैध प्रवासियों से जुड़े अवैध रास्तों के मामले में अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 11 स्थानों पर तलाशी ले रहा है। इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों द्वारा अमरीका जाने के इच्छुक विभिन्न व्यक्तियों को ठगने वाले ट्रैवल और वीज़ा एजेंटों तथा बिचौलियों के खिलाफ दर्ज 17 प्राथमिकियों के आधार पर शुरू की गई है। जांच के दौरान पता चला है कि एजेंट विदेश जाने के इच्छुक निर्दोष व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। ये एजेंट ऐसे व्यक्तियों को कई देशों की सीमाओं से गुजरने वाले खतरनाक रास्तों को माफियाओं के माध्यम से अवैध रूप से पार कराकर विदेश भेजते थे।
Site Admin | जुलाई 9, 2025 1:46 अपराह्न
अवैध प्रवास मार्गों की जांच में ईडी की पंजाब-हरियाणा के 11 ठिकानों पर छापेमारी