दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि इस अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है। पत्र में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की चिंताओं से भी श्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया है